Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, निगम ने काटे 27 चालान


	 	नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि जैसा कि सभी को विदित है कि GRAP लागू हो चुका है तथा नगर निगम द्वारा GRAP के नियमो की अवहेलना करने वालो, गंदगी फैलाने एंव प्रदूषण की रोकथाम हेतु सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। निगम की टीमें निरंतर निगम क्षेत्र में निरीक्षण कर उलंघन्नकर्ताओ पर नियमानुसार कार्यवाही कर रही है। प्रदूषण की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयासरत है, भवन निर्माणो पर आगामी आदेशो तक रोक लगाई गई है तथा भवन निर्माण सामग्री को ग्रीन मैट से कवर करवाया जा रहा है। प्रदूषण की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा एंटी स्मॉग टावर निरंतर संचालित है तथा एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरो से सड़को व पौधो पर पानी का छिड़काव का कार्य करवाया करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ रोड़ स्वीपिंग मशीनो के माध्यम से मैकेनिकल रोड़ स्वीपिंग का कार्य करवाया जा रहा है।  
	 	निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने कहा कि नगर निगम की सभी टीमों को आदेश दिए गए कि नियमो की अनुपालना सख्ती से करवाई जाये, इसी कड़ी में नगर निगम की टीमों ने शहर के मुख्य मार्गो, बाजारो में निरीक्षण किया गया जिस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले 27 व्यक्तियों के चालान कर 12100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम की टीमें ने चालान करने के साथ-साथ जागरूक भी किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से शहर की स्वच्छता पर गहरा प्रभाव पड़ता है तथा नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नगर निगम की टीमों द्वारा निरंतर शहर में निरीक्षण किया जायेगा तथा गंदगी फैलाने वालो व प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 
 	शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदूषण की रोकथाम के कार्य में सहयोग करे। कूड़े में आग लगाना पूर्ण प्रतिबंध है, निगम के कर्मचारियो को भी सख्त निर्देश दिए जा चुके है कि कूड़े में आग न लगने दे यदि कोई मामला दिखे तो उसकी जानकारी सम्बन्धित सहायक सफाई निरीक्षक को दे ताकि उनका चालान किया जा सके। क्योकि कूड़े में आग लगाने से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता है। कूड़ा इधर-उधर न डालकर उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डाले। यदि किसी घर/दुकान/संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो शिकायत 7303050200 व 7303050800 व सफाई कार्य न होने पर 18001805007, 8295900992 नम्बरो पर दर्ज करवाये या स्वच्छता ऐप पर करें। शिकायतो का समाधान नगर निगम की द्वारा जल्द से जल्द करवाया जायेगा।

Exit mobile version