Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा का यह किसान काफ़ी तारीफ़ बटोर रहा है ,बिना दहेज की शादियों में फॉर्च्यूनर की फ्री सेवा;तेल के खर्चे में जाएगी

कैथल में रहने वाले किसान की पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, खेती और CCTV कैमरे का काम करने वाले किसान ने शादियों में बुकिंग के लिए फॉर्च्यूनर खरीदी। उसने बिना दहेज के शादी करने वालों के लिए फ्री सेवा देने का ऐलान किया है। बुक करने वाले व्यक्ति से केवल तेल का ही खर्चा लिया जाएगा।

गांव नरड़ निवासी प्रवीण उर्फ पिन्नी चहल ने अपनी फॉर्च्यूनर को विभिन्न फसलों से सजाया है। जिसमें गेहूं, गन्ना, सरसों आदि फसलें लगाई हुई है। उसने बताया कि एक बाप अपने बच्चों को पालकर बड़ा करता है। बेटी की शादी में लाखों रुपए खर्च करता है। ऐसे में उन परिजनों पर दहेज का बोझ न पड़े इसलिए उसने इस कुरीति के खिलाफ अभियान चलाया है ताकि बिना दहेज के शादी हो सके।

प्रवीण उर्फ पिन्नी चहल ने बताया कि उसने करीब 4 माह पहले फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। उनका मकसद है कि बेटियों की शादी किसी भी पिता के लिए बोझ ना बने। इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया है। साथ ही लोगों को बिना दहेज की शादी करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

पिन्नी ने बताया कि दहेज की कुरीति को खत्म करने के लिए अपनी गाड़ी को केवल तेल-तेल में डोली में लेकर जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वे खुद के जिले ही नहीं, बल्कि जींद, कुरुक्षेत्र और जहां तक संभव हो सके वहां तक लेकर जाएगा। इस मुहिम के बाद उससे लोग संपर्क करने लगे हैं।

Exit mobile version