Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इसी महीने बिकने जा रहा है ये बड़ा सरकारी बैंक, केंद्र सरकार और LIC बेचेगी 60.72% हिस्सेदारी

भारत सरकार बैंकों के निजीकरण (Bank Privatisation) के लिए बहुत दिनों से तैयारी कर रही है। हालांकि, सरकार के बैंक निजीकरण के इस कदम का पूरे देश में विरोध हो रहा है। Privatisation के खिलाफ सरकारी कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं, इसके बावजूद सरकार अपने फैसले पर अड़ी रही। उन्होंने अब अपना रुख साफ कर दिया है। सरकार इसी महीने बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

अब सरकार ने अपना फैसला सुना दिया है। वो इसी महीने IDBI बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. केंद्र सरकार और LIC संयुक्त रूप से IDBI बैंक में 60.72 % हिस्सेदारी बेचेंगे। इसकी जानकारी 7 October को दी गई है,वहीं, IDBI बैंक के लिए EOI जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। सभी EOI 180 दिनों के लिए Legal होंगे, हालांकि यह अनुमान है कि इसे 180 दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, “सफल बोली लगाने वाले को IDBI बैंक के सार्वजनिक Shareholders के लिए खुली पेशकश करनी होगी। ”

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सरकार और LIC दोनों IDBI बैंक में कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे और फिर उसके बाद प्रबंधन नियंत्रण भी खरीदार को सौंप दिया जाएगा। IDBI बैंक में केंद्र 30.48% और LIC 30.24% हिस्सेदारी बेचेगा। वहीं, IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है, जबकि LIC की हिस्सेदारी 49.24% है. RBI 40% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे सकता है। सरकार अब तक चालू वित्त वर्ष 2022-2023 में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से 24,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी है।

दीपम के सचिव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ‘भारत सरकार के रणनीतिक विनिवेश और IDBI बैंक में LIC की हिस्सेदारी के साथ प्रबंधन नियंत्रण भी हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. सरकार ने कई Companies की List बनाई है, जिनका किया Privatisation किया जाएगा। आधा दर्जन से अधिक सार्वजनिक कंपनियों की List बनाई गई है। इनमें शिपिंग कॉर्प, कॉनकोर, विजाग स्टील, IDBI बैंक, एनएमडीसी का नगरनार Steel Plant और HLL Lifecare शामिल हैं।

Exit mobile version