Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आपकी आंखों के काले धब्बों से ये आयुर्वेदिक उपचार दिलाएगा छुटकारा

बदलती जीवन शैली की वजह से आंखों पर काले-​धब्बे होना आम बात हैं,लेकिन ये हद से ज्यादा बढ़ने पर आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। इसकी मुख्य वजह हैं आंखों की थकान। ज्यादा काम करने से हमारी आंखों में दर्द की शिकायत होना आम बात है।

लेकिन जब इन आंखों के आस-पास काले घेरे बन जाएं तो फिर वे बेहद चिंता का विषय हो सकता है। वहीं शरीर में खून की कमी की वजह से भी आंखों के नीचें काले धब्बे हो सकते हैं, यह बात आप जानते हैं कि एक बार आंखों के नीचे काले धब्बे आ जाएं तो आसानी से वे जाते नहीं है

इसके लिए आप एक आयुर्वेदिक उपचार अपनाएं, जिससे आपके आंखों के काले धब्बों से छुटकारा मिल सकता हैं। इसके लिए आपको एक छिला हुआ कच्चा आलू पतले पट्टे (स्लाइस) बनाने के लिए। और एक छिला हुआ कच्चा आलू पीसने के लिए। और एक विटामिन E का कैप्सूल (मेडिकल स्टोर से लेना है।

ऐसे बनाएं और इस तरह से लगाएं : सर्व प्रथम एक आलू के छोटे छोटे 2 स्लाइस यानि पट्टे काट लीजिए और सोते समय उन्हे अपनी बंद आँखों पर रख दीजिए। अब 10 से 15 मिनट सीधे पीठ के बल लैटे रहना चाहिए। उसके बाद उठ जाएं और अपना चहरा ठंडे पानी से धो लीजिए। ये प्रयोग दिन के किसी भी समय कीजिए।

अब रात को सोते समय दूसरे आलू को किसी मिक्सर में अच्छे से पीस कर उसका रस निकाल लीजिए और फिर उस रस को किसी रुई या कॉटन के कपड़े में लगाना चाहिए। अब अपनी दोनों बंद आँखों पर उस भीगे कपड़े (रुई या कपडे) को रख दीजिए।

याद रहे की दोनों आँखों पर एक साथ रुई या कॉटन का कपड़ा आलू के रस से भिगो कर रखना है। करीब 10 से 15 मिनट बाद इन रुई / कॉटन के कपड़ों को आंखों से हटा दीजिए और चहरा ठंडे साफ पानी से धो लीजिए। यह करने से आपकी आंखों के नीचे काले-धब्बे दूर हो जाएंगे।

Exit mobile version