भालौठ सब ब्रांच में खुबड़ूहेड से छोड़ा गया 200 क्यूसिक नहरी पानी रोहतक पहुंचने के बाद भी शहरवासियों की प्यास बुझने की उम्मीद धूमिल होती जा रही है। ऐसे में पेयजल संकट बढ़ेगा। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों का तर्क है कि बीएसबी में जल स्तर कम होने से पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है, जबकि ​सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बताया कि कन्हेली हेड से बीएसबी का 200 क्यूसिक पानी जेएलएन में ही डायवर्ट किया है। झज्जर रोड पर बनाए गए क्रास रेगुलेटर के सभी 5 फाटक गिराकर जेएलएन में पानी रोका है।

इधर, सिंचाई विभाग के तय शेड्यूल के मुताबिक 4 जनवरी को जेएलएन नहर में पानी आएगा। इस दौरान 4 दिन तक शहर के चारों जलघरों से एक ही टाइम आधी अधूरी सप्लाई चलेगी। पुराने शहर में किला मोहल्ल, आउटर किला रोड, गोहाना अड्डा, प्रताप बाजार, प्रताप मार्केट, इंदिरा मार्केट, बाबरा मोहल्ला, कायस्थान मोहल्ला, परधाना मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, रैनकपुरा, माता दरवाजा चौक एरिया, गोकर्ण एरिया के अलावा सुभाष नगर, विकास नगर, मॉडल टाउन, भरत कॉलोनी, गांधी कैंप आदि एरिया में पीने के पानी के संकट की शिकायतें पब्लि​क हेल्थ विभाग के एसडीई कार्यालय में आ रही हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। एसडीई दूसरी ओर, पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीई राजेश कुमार ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद सिंचाई विभाग ने बीएसबी में पर्याप्त नहरी पानी नहीं छोड़ा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!