Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में अपने ही बने खून के प्यास : युवक को तेजधार हथियार से काटा,ताऊ के बेटों से गवाही को लेकर था मनमुटाव; खेत में मिला लहूलुहान शव

सोनीपत के गांव ककराई में आपसी विवाद में चचेरे भाई की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह सुबह खेत में गया था, जहां उसके ताऊ के बेटों ने उसे अकेला देख घेर लिया। वारदात की सूचना के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चचेरे भाई की हत्या करने के बाद फरार हो रहे दोनों भाइयों को पुलिस दबोच लिया। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव ककरोई का रहने वाला सन्नी (23) सोमवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था। उसकी अपने ही परिवार के लोगों के साथ तनातनी चल रही थी। इसी बीच उसके ताऊ के मनीष और विक्की वहां पहुंच गए। आरोप हे कि दोनों भाइयों ने कहासुनी के बाद खेत में ही सन्नी को घेर लिया और धारदार हथियार से उसे काट कर मार डाला। इस बीच सन्नी ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं पाया।

ककराई में युवक की हत्या की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लेने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसीपी जीत सिंह ने बताया कि सन्नी का मनीष व विक्की के साथ मनमुटाव चल रहा था।

ककरोई मे इससे पहले मनीष पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें गांव के कुछ लोगों पर केस दर्ज हुआ था। सन्नी को मनीष ने गवाह बनाया था। गवाही को लेकर भाइयों में मनमुटाव चल रहा था। हत्या की वारदात के बाद भाग रहे दोनों आरोपियों मनीष व विक्की को हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version