Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कोहरे-ठंड का तीसरा रेड अलर्ट:9 जिलों के लिए जारी हुआ; शिमला-जम्मू से ठंडा हुआ चंडीगढ़-पंचकूला, नारनौल उससे भी सर्द

हरियाणा में कोहरे और ठंड से लोगों को राहत मिलते हुए नहीं दिख रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने दोपहर दो बजे के अलर्ट में 9 जिलों के लिए कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। यह सीजन का तीसरा रेड अलर्ट है। रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। वहीं, सुबह हरियाणा में अधिकतर जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ रहा।

8 बजे तक हालात ये रहे कि अनेक स्थानों पर 20 मीटर दूर से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, कई जिलों का तापमान जम्मू और शिमला से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में नीचे जाने से ये हालात बने हैं।

महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंचकूला और चंडीगढ़ में भी रात का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ नहीं होगा। घना कोहरा छाने के कारण ड्राइवर भी वाहन आराम से चला रहे है। ठंड का असर जानवरों को भी पड़ा है। इसके अलावा पशुओं को पशुपालक ठंड से बचाने के लिए आग जला रहे हैं।

मौसम में बदलाव के चलते आने वाले समय में घना कोहरा छाने और सीवियर कोल्ड डे रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में तापमान हर रोज बदल रहा है। शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मगर शाम को चली शीत लहर के चलते दोबारा से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट के चलते बावल सबसे ठंडा रहा। दिन में खिल रही धूप के चलते दिन के तापमान में उछाल आया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार रविवार को 17 शहर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में शीत लहर, घना कोहरा छाया रहा। इसी प्रकार पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट के साथ घना कोहरा छाने, शीत लहर चलने और ठंडा दिन रहने की संभावना है।

Exit mobile version