Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शंभू बॉर्डर से किसानों का तीसरा दिल्ली मार्च आज:हरियाणा के 12 गांवों में इंटरनेट बंद; पंधेर बोले- PM को डल्लेवाल की चिंता नहीं

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान तीसरी बार दिल्ली कूच करेंगे। 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे रवाना होगा। उन्हें रोकने के लिए बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस तैनात है। पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। यहां बनाए शेड के ऊपर भी जाली लगा दी गई है। इससे पहले 2 बार पुलिस किसानों को बॉर्डर से खदेड़ चुकी है।

शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचेंगे। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली।

उधर, दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश हरियाणा की गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा ने जारी किया है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं।

पंधेर ने कहा कि देर रात पंजाबी सिंगर बब्बू मान बॉर्डर पर पहुंचे थे। हम चाहते हैं कि किसान आंदोलन को पंजाब गायक और एक्टर सपोर्ट करें।

अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांव में इंटरनेट बंद रहेगा।

Exit mobile version