बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का आज (10 नवंबर) हरियाणा में तीसरा दिन है। सुबह फरीदाबाद के सीकरी गांव से यात्रा शुरू हुई, जहां से भारी संख्या में श्रद्धालु उनके साथ चले। रास्ते में सिख समुदाय ने शास्त्री को पगड़ी पहनाई, वहीं जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को टोपी गिफ्ट की, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए उसे आशीर्वाद दिया। दिनभर के कार्यक्रम के बाद यात्रा पलवल जिले में पहुंची, जहां शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा का रात्रि विश्राम पलवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा, जहां तैयारियां जारी हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने इस दौरान कहा कि “यात्रा निकालने का हक सभी को है। अगर मौलाना यात्राओं का मतलब समझते हैं तो वे भी निकालें।” उनका यह बयान मौलाना साजिद रशीदी के बयान के जवाब में आया, जिसमें मौलाना ने कहा था-

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!