Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने आईएमटी एरिया मे हुई लूट की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज अदालत मे पेश किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि गांव खेडी साध निवासी दिपांशु ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 28.06.2022 को रात करीब 10.20 बजे दिपांशु अपने साईकिल पर आईएमटी एरिया मे पार्क के साथ वाले रोड से अपने घऱ की तरफ आ रहा था। रास्ते मे मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक आए व दिपांशु के हाथ से मोबाईल फोन छीनकर फरार हो गए।

मामले की जांच उप.नि. बुद्ध द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 04.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी जमील पुत्र कुलदीप निवासी धनाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!