रोहतक में रविवार को पहाड़ा मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के 100 ग्राम सोने के आभूषण व 25 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरी उस समय हुई, जब पीड़ित अपने भाई के घर गया हुआ था। रविवार रात को जब वह वापस लौटा तो चोरी होने का पता लगा। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

पहाड़ा मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आभूषण विक्रेता है। वह रविवार दोपहर को अपने भाई के घर राजेंद्र नगर गया हुआ था। वह भाई के घर से रात करीब 9 बजे लौटा। गेट का ताला खोला तो दरवाजा अंदर से बंद मिला । बड़ी मुश्किल से गेट खोलकर घर में प्रवेश किया तो कमरे के ताले टूटे मिले। 100 ग्राम सोना (एक सोने का हार, 1 जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाली) व 25 हजार कैश गायब मिला।

आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पला चला कि देर शाम 7 बजे तक तो पड़ोसी छत पर थे। तब तक चोरी की घटना नहीं हुई, लेकिन चोर छत पर लगी जाली को उखाड़कर घर में घुसे और चोरी करके फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल पर पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!