Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के महादेव मंदिर में चोरों ने की बेअदबी; ताला तोड़कर घुसे अंदर, एक दानपात्र के पैसे व दूसरे को ले गए साथ

रोहतक के सेक्टर-4 स्थित महादेव मंदिर में रात को चोरों ने ज्योतिर्लिंग से ही ताला तोड़कर बेअदबी की। वहीं मंदिर में रखे दो दानपात्र को निशाना बनाया। जो पिछले करीब दो साल से नहीं खोले गए थे। चोर एक दानपात्र को अपने साथ ले गए और दूसरे को तोड़कर पैसे निकालकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के सेक्टर-4 निवासी एवं सेक्टर-4 स्थित महादेव मंदिर की संचालक समिति महादेव सेवा संघ के प्रधान प्रदीप शर्मा बताया कि मंदिर में मथुरा के गांव अजनौठी निवासी पंडित गंगाश्याम भारद्वाज पुजारी है। शुक्रवार-शनिवार रात को पुजारी मंदिर में ही सो रहे थे। इसी दौरान चोर मंदिर में घुसे। चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ने के लिए हैडपंप का उखाड़ा और उससे ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन ताला नहीं टूटा तो दीवार फांदकर अंदर घुसे।

इसके बाद अंदर मंदिर का ताला तोड़। जिसके लिए वहां पर रखे ज्योतिर्लिंग का प्रयोग किया। प्रदीप शर्मा ने कहा कि चोरों ने ज्योतिर्लिंग से ताला तोड़कर बेअदबी की है। जिसे संस्था किसी भी हाल में सहन नहीं कर सकती। इसके बाद चोर मंदिर में घुसे हैं। उन्होंने मंदिर में तलाशी ली। जहां कहीं भी मूर्तियों आदि के पास रुपये मिले वे सभी चोरी कर लिए।

प्रदीप शर्मा ने बताया कि मंदिर में दो दानपात्र रखे हुए थे। जो पिछले करीब दो सालों से नहीं खोले गए थे। चोरों ने उनमें से बड़े दानपात्र को मंदिर से बाहर निकाला और ग्राउंड में लाकर दानपात्र तोड़कर उससे पैसे निकाल लिए। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर एक से अधिक थे। क्योंकि बड़े वाला दानपात्र काफी भारी है। जिसे एक व्यक्ति द्वारा उठाना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि चोर दूसरे दानपात्र को चोरी करके अपने साथ ले गए। इन दोनों दानपात्रों में करीब 24-25 हजार रुपये होंगे। क्योंकि प्रतिवर्ष करीब 12-13 हजार रुपये दान के आते हैं।

महादेव मंदिर में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। चोरी की यह तीसरी घटना है। पहले भी मंदिर से दानपात्र चोरी हो गए थे, उसके दो-तीन दिन बाद दानपात्र मंदिर के पास ही पड़े हुए मिले। लेकिन इस बाद चोरी के साथ बेअदबी भी की है। जिसके कारण संस्था ने भी पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। ताकि दोषियों को सजा दिलाई जाए।

मंदिर में घुसे चोरों ने तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया कि मंदिर से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल के निशान मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Exit mobile version