Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरो ने एक्सिस बैंक के ATM को लूटने का किया प्रयास- गाड़ी से बांध खींच लाये बाहर; साथ ले जाने में रहे नाकाम

रोहतक में स्कॉर्पियो सवार 5 बदमाशों ने अशोका चौक स्थित एक्सिस बैंक के बाहरी हिस्से में लगी एटीएम मशीन को उखाड़ने की वारदात को अंजाम दिया है। लोहे की चेन एटीएम में बांधकर स्कॉर्पियो से खींचकर एटीएम को उखाड़ कर सड़क तक ले आए, लेकिन हूटर बजने पर हड़बड़ाए बदमाश एटीएम को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

कई इलाकों में नाकाबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि बैंक की कमांड सेंटर टीम को सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर सेंसर अलर्ट मिला तो पता चला कि अशोका चौक स्थित बैंक के एक एटीएम को उखाड़ा जा रहा है। टीम तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ी।

बदमाशों द्वारा जब सुबह 4:05 बजे एटीएम को उखाकर कार से सड़क तक खींचा गया तो कैबिन में लगे हूटर बज उठे। इस पर बदमाश एटीएम मशीन को सड़क पर ही छोड़ कार लेकर फरार हो गए। मौके पर आई पुलिस व बैंक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद एटीएम मशीन को सड़क से हटाकर उसकी कैबिन में दोबारा रख दिया है। बैंक ने पुलिस को वारदात की सीसीटीवी फुटेज दे दी है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version