रोहतक की एकता कॉलोनी स्थित मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और मोबाइल फोन व नकदी समेत अन्य सामान को चोरी करके फरार हो गए। जब इसका पता दुकानदार को लगा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल फोन की दुकान कर रखी है। शनिवार-रविवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना को उसे उस समय पता चला, जब वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा।
चोरों ने उसकी दुकान से कुल 7 मोबाइल, 7 हेडफोन, 7 ब्ल्यूट्यूथ व 3 बैठरी सहित 7 हजार रुपए की नकदी को चोरी किया है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चोर की तलाश जारी है।

