रोहतक ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। देर रात हिरा पन्ना कॉम्पलेक्स स्थित दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने गए दुकानदार को चोरी होने का पता चला। चिन्योट कॉलोनी निवासी आर्यन चावला की राधे-राधे पार्क के पास हिरा पन्ना कॉम्पलेक्स में अंबा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है।

आर्यन चावला ने बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो शटर खुला होने के साथ ही ताले टूटे मिले। वारदात का पता चलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। दुकानदार ने बताया कि दुकान से 15 हजार रुपए नकद, चांदी के सिक्के और मोबाइल फोन गायब है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!