Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बंद घर से चोरो ने चुराए सोने-चांदी के आभूषण; 3 दिन बाहर गया था परिवार

पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र के एक बंद मकान में चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण चुराने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब परिवार तीन दिन बाद वापस घर लौटा। चोरों ने घर के मुख्य कमरों के भी लॉक तोड़ने की कोशिश की। मगर वे इसमें असफल रहे। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वह प्रीत विहार कॉलोनी तहसील कैंप का रहने वाला है। 16 जून को वह परिवार सहित घर पर ताला लगाकर अपने भांजे से मिलने लखनऊ यूपी में गया था। भांजा वहां पढ़ाई करता है। 19 जून की रात साढ़े 8 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि मकान का मेन गेट के दरवाजे पर लटका ताला बिल्कुल ठीक था।

वे ताला खोलकर मकान के भीतर गए। जहां जाने के बाद देखा कि पहली मंजिल पर सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक करने पर सामने आया कि उसमें रखी दो अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झुमके, 45-50 चांदी के सिक्के समेत चांदी के 4 जोड़ी बच्चों के कंगन चोरी हो गए थे।

जितेंद्र का कहना है कि नीचे वाले कमरों के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है। क्योंकि वहां गेट पर हुई जोर आजमाइश के निशान है। मगर दरवाजों पर सेंट्रल लॉक होने की वजह लॉक नहीं टूटे। अगर ये ताले टूट जाते तो उनका बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।

Exit mobile version