Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बंद मकान से कैश-जेवर चोरी कर लेकर गए चोर, छुट्टियों में मायके गए थे पत्नी और बच्चे

रोहतक जिले में न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में किराए के मकान में चोरी हो गई। चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े और अंदर रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़ित प्रदीप गांव उन जिला भिवानी हाल किराएदार न्यू राजेंद्रा कॉलोनी ने बताया कि वह ड्यूटी पर गया था और बच्चों को साथ लेकर उसकी पत्नी अपने मायके गए हुई है। पीछे से चोरों ने उनके मकान के अंदर घुसकर ताले तोड़े और कीमती सामान को चुरा लिया, जबकि मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था

पीड़ित प्रदीप ने बताया कि चोरी हुए सामान में चांदी की पाजेब, मंगल सुत्र चांदी, हथफूल चांदी, ओम सोना आधा ग्राम, 11 हजार नकदी, करीब 2.50 ग्राम चांदी, चुटकी चांदी चोरी किया। वहीं मकान मालकिन निर्मल का सोने का आधा ग्राम ओम, दो चांदी के कड़े, दो जोड़ी चुटकी चांदी, दो चांदी के सिक्के चोरी किए गए

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी एसआई अनिल ने बताया कि न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version