रोहतक के सांपला दिल्ली बाईपास स्थित ​नई अनाज मंडी के पास इन्वर्टर बैटरी की दुकान के ताले तोड़ने वाले चोर कार में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने कार में बैठकर रेकी की थी।

कुलताना के कपिल सैनी की दिल्ली बाईपास स्थित नई अनाज मंडी के पास इन्वर्टर बैटरी की दुकान है। वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। सुबह जब दुकान खोलने गया तो ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर रखी 35 बैटरियां गायब थीं। बदमाशों ने कपिल सैनी की दुकान का ताले तोड़ने से पहले 4 अन्य दुकानों के तालों को भी चेक किया था।

सांपला पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!