Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरों ने 2 जगह की चोरी

रोहतक के माता दरवाजा निवासी रवि ने सिटी थाना पुलिस को दुकान में चोरी होने की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी हिसार-भिवानी लिंक रोड पर कुताना बस्ती में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। जिसमें 29 मार्च की रात करीब 2 बजे ताला तोड़कर चोरी हुई है। सुबह उनके सामने वाले दुकानदार ने सूचना दी कि शटर खुला हुआ था। यह सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और इस चोरी का पता लगा।

रवि ने बताया कि उनकी दुकान के ताले तोड़कर शटर आधा खोला हुआ था। इसके बाद चोरों ने अंदर घुसकर करीब 18-20 मोबाइल, एक LED, एक लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया। उसकी दुकान से करीब डेढ़-दो लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। अपने स्तर पर चोर की तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच की जा रही है।

नंद कॉलोनी निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 29 मार्च की शाम को अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद देखा तो बाइक नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करके फरार हो गया। इसके बाद बाइक की तलाश की, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित ने बताया कि उसने जब वहां पास की गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो देखा कि एक युवक चोरी करके लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी शाम करीब 6 बजे आया। वहीं, थोड़ा इंतजार करके गली में घुस गया। इसके बाद 6 बजकर 2 मिनट पर गली से बाइक लेकर बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद रमेश ने 30 मार्च को इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version