रोहतक में घर की दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने पानी की 14 टूटियां चोरी कर लीं। पीड़ित नसीब सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से जींद निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-3 में रहता है। 10 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे घर पर ताला लगाकर बाजार गया था। जब वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और पानी की 14 टूटियां गायब थीं। वहीं अन्य सामान भी टूटा पड़ा था।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी परमजीत कौर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। ताकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
