Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चोरों के हौंसले बुलंद :गेट का ताला तोड़ घर में घुसे चोर, 1 लाख के गहने किये चोरी

रोहतक में पत्नी का इलाज करने भिवानी गए राजीव नगर निवासी युवक के घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। चोर घर की अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 1 लाख रुपए के गहने अपने साथ ले गए। दंपती को इसकी जानकारी तब हुई जब वह भिवानी से लौटे। शिवाजी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

राजीव नगर निवासी अरूण ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए भिवानी लेकर गया था। शाम के वक्त आया तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर में अलमारी को तोड़कर चोर डेढ़ तोले सोने की 3 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी चूड़ी, चांदी पायल, कड़ा, 2 घड़ी, कूंडली, सिक्का, चुटकी, 4 चूड़ी, तागड़ी, 2 हथफूल चोरी कर ले गए। घर का सामान भी बिखरा था।

मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया है।

Exit mobile version