Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरों के हौैसले बुलंद :चोरी की हुई 4 वारदात; दो वारदात न्यू शास्त्री नगर की ,दो अलग अलग जगह ,पुलिस की गस्त पर हुए सवाल खड़े

रोहतक शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जहां 74 राइडर्स तैनात किए हैं, वहीं शहर को दो जोन में बांटकर लगातार पुलिस गश्त कर रही है। इसके बाद भी शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को ग्राफ कम होता दिखाई नहीं देर रहा।

शुक्रवार रात जहां शास्त्रीनगर काॅलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की तीन वारदात हुई, वहीं रविवार को चोरी के चार मामले सामने आए हैं। मई के 27 दिनों में चाेरी की करीब 20 वारदातें हो चुकी हैं। इसमें से कुछ का संबंधित थाना पुलिस खुलासा कर चुकी है। जबकि कुछ वारदात अभी तक अनट्रेस हैं। लगातार चोरी की वारदातों से पुलिस की गस्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पहले मामले में : न्यू शास्त्री नगर से 10 हजार नकदी, गहने चोरी

न्यू शास्त्री नगर कालोनी निवासी रिंकू के यहां चोरों ने 24 मई की रात को चोरी की। पीड़ित रिंकू का कहना है कि 24 मई को वह परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह करीब 6 बजे उठकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे 10 हजार रुपए के साथ सोने व चांदी के गहने गायब थे। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

दूसरे मामले में न्यू शास्त्री नगर में बैग से गायब मिले पैसे

जिला भिवानी के मोहल्ला पहलवास निवासी शर्मिला न्यू शास्त्री नगर में किराए पर रहती हैं और राेहतक स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। पीड़िता का कहना है कि रात को लोगों को आना जाना रहता है। इसलिए गेट का ताला खुला रहता है। पीड़िता का कहना है कि ऑफिस जाने के लिए उसने बैग से कपड़े निकालने के लिए खोला तो उसके अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। बैग में रखी नकदी गायब थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि 24 मई को उसके पड़ोस में चोरी की घटना हो चुकी है।

तीसरे मामले में खिड़वाली में हेल्थ सेंटर का ताला तोड़ 5 हजार चुराए

गांव खिड़वाली स्थित हेल्थ सेंटर का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपए की नकदी ले गए। पीड़ित चिकित्सक सचिन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। डा. सचिन ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारी सेंटर बंद करके गए थे। सुबह सेंटर पर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। सेंटर पर हुई चोरी की जानकारी पर आसपास के ग्रामीणों के साथ थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चिकित्सक ने बताया कि सेंटर के अंदर रखी रजिस्टर के साथ अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपए हैं।

चौथे मामले में कबाड़ के कारोबारी की कार से 5 लाख रुपए चोरीदिल्ली में कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यक्ति की कार से पांच लाख रुपए चोरी हो गए। पीड़ित कारोबारी हेमंत ने बताया कि वह बी-37 मोती नगर नई दिल्ली का रहने वाला है। 28 मई को चालक के साथ टिटौली चौक रोहतक से स्क्रैप खरीदने को आया था। उसकी कार में 5 लाख रुपए रखे हुए थे। ड्राइवर ने उससे कहा कि वह वाशरूम जा रहा हूं। इसके बाद वह वापस नहीं आया। चालक के वापस न आने पर गाड़ी को चेक किया तो उसके अंदर रखी 5 लाख रुपए की नकदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version