Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरो ने बंद घरो में को बनाया चोरी का निशाना :2 घरों में घुसे चोर, 40 हजार की नकदी और 5 लाख रु. के आभूषण चुरा ले गए

रोहतक में चोरों ने रविवार को दो स्थानों पर सेंध लगाई। एक घटना सिटी थाना क्षेत्र की है तो दूसरी घटना आईएमटी थाना क्षेत्र की। चोर करीब 40 हजार की नकदी और पांच लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सुखपुरा चौक पर एक गली में विकास के घर से चोर दो जोड़ी सोने के कानाें के बाले, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की चुटकी के साथ 32 हजार रुपये नकद तथा 8000 रुपए की नोटों की माला और एक मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दूसरी घटना थाना आईएमटी क्षेत्र के गांव गढ़ी बोहर की है। गांव में संतोष देवी अपने पुत्र और पुत्रवधू व पुत्र के बच्चों के साथ रहती हैं। संतोष देवी के पति और बड़े पुत्र की मौत हो चुकी है। पुत्रवधू भारती स्कूल गई थी। जबकि छोटा पुत्र अरुण अपने भतीजे वीर के साथ बाजार से सामान लेने के लिए घर का ताला लगाकर गया था। तभी चोर मकान का ताला तोड़क अंदर घुस गए।

Exit mobile version