Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरों के होंसले बुलन्द : बंद मकान से चोरी किये 1.32 लाख कैश व आभूषण

रोहतक के गांव मोखरा खास में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। घर में रखे 1 लाख 32 हजार 900 रुपए कैश व आभूषण चोरी करके फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब रात को पति ड्यूटी पर गया था और पत्नी व बच्चे गांव की ही एक शादी में शामिल होने गए थे।

गांव मोखरा खास के श्याम पाना निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुगर मील में आयल मैन के पद पर नौकरी करता है। वह बीती रीात को अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। वहीं रात करीब साढ़े 8 बजे उसकी पत्नी व बच्चे भी गांव मोखरा में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए।

उन्होंने कहा कि पीछे से घर पर कोई नहीं था। इसलिए वे घर पर ताला लगाकर गए थे। उसकी पत्नी व बच्चे शादी में शामिल होने के बाद रात को करीब पौने 4 बजे वापस घर लौटे। इस दौरान उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। वहीं ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद वे घर के अंदर गए और चेक किया।

उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखा तो पाया कि उनके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है। अंदर जाकर चेक किया तो घर से एक लाख 32 हजार 900 रुपए कैश, उसकी पत्नी के कानों के एक जोड़ी बाले, एक सोने की चैन नहीं मिली। किसी अज्ञात चोरी ने आभूषणों व नकदी को चोरी कर लिया।

महिला ने इस चोरी की घटना की सूचना अपने पति को दी। वहीं अपने स्तर पर भी चोर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर नहीं मिला। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करते हुए चोर की तलाश आरंभ कर दी।

Exit mobile version