Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरों के होंसले बुलंद: घर में घुसे चोर की आवाज़ सुन महिलाएं जागीं; दीवार फांदकर भागा चोर, गांव के ही रहने वाले युवक पर केस

रोहतक के गांव निडाना निवासी राजेंद्र ने महम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसके गांव का रहने वाला सुमित नामक युवक रात को चोरी करने के लिए घर में घुस आया। जब आरोपी चोरी करने लगा तो उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी सुनीता और पुत्रवधू जाग गईं।

उन्होंने उठकर सुमित को देखा और पहचान लिया। लेकिन आरोपी मौका पाकर दीवार फांदकर घर से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

महम थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि उन्हें गांव निंदाना में चोरी के प्रयास की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित के घर के दो हिस्से हैं।

रात को परिवार की महिलाएं आगे वाले हिस्से में सो रही थीं। पीछे वाला हिस्सा खाली था। इसी दौरान गांव निंदाना निवासी सुमित दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया। आवाज सुनकर महिलाएं जाग गईं और सुमित को देखा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version