Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरों के हौंसले बुलंद: बस में चढ़ रही महिला की जेब से निकाला फोन और 80 हजार रुपए; पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा

रोहतक में बस में सवार महिला की जेब से मोबाइल और रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया सामान व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद की।

शिवाजी कॉलोनी थाना निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस भिवानी चुंगी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग शोर मचा रहे थे तो पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो लोग चोरी करके बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

दिलबाग सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित और विजय निवासीगण सुनारिया कलां के रुप में हुई। आरोपियों से चोरी किया मोबाइल, 80 रुपए व वारदात में प्रयोग बाइक को बरामद कर लिया है। कलावती निवासी मकड़ाना जिला चरखी दादरी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

पीड़िता कलावती अपने पति के साथ चरखी दादरी जाने के लिए भिवानी चुंगी से दादरी के लिए बस में चढ़ने लगी तो एक युवक ने जर्सी की जेब से मोबाइल व करीब 80 रुपए चोरी कर भाग गया। पीछा करने पर युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर भाग गया। मामले में जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

Exit mobile version