Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चोरों की पुलिस को चुनौती: रोहतक के सदर थाने की पार्किंग से सिपाही की बाइक चुरा ले गए चोर

रोहतक बाइक चोरों को अब पुलिस से खौफ नहीं रहा है। लगातार शहर में हो रही चोरियों पर रोक नहीं लगा पाई, उल्टा पुलिस अब खुद बाइक चोरी का शिकार हो गई। खास बात ये रही कि इस बार एक सिपाही की बाइक चोरी हुई। वह भी सदर थाने की पार्किंग से। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो यह चोरी शहर में चर्चा का विषय बन गई।

लोगों का कहना है जब थाने के भीतर सिपाही की बाइक सुरक्षित नहीं है तो शहर में हम लोगों की बाइक या घरों में चोरी की सुरक्षा कौन करेगा। सिपाही अंकुर ने बताया कि वह हरि सिंह कॉलोनी में रहते हैं। उनकी तैनाती पीटीसी सुनारिया में है। 25 मई को होने वाले मतदान की ड्यूटी में वह सोनीपत गए थे। इसके लिए उन्होंने अपनी बाइक सदर थाने की पार्किंग में खड़ी की थी। चुनाव की ड्यूटी करके जब वह लौटे तो पार्किंग में बाइक नहीं मिली।

सब्जीमंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। ताकि आरोपी गिरफ्तार हो सकें। 

Exit mobile version