Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के बंद मकान में चोरों ने मारी सेंध:परिवार गया था जागरण में, छत के रास्ते घुसे चोर,कैश व गहने चोरी कर हुए फरार

रोहतक के सांपला की पंजाबी कॉलोनी निवासी वरूण ने सांपला थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनकी सांपला पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल की दुकान है। 5 अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी में बाबा श्याम का जागरण था। इसलिए वह अपने अपरिवार के साथ रात को करीब साढ़े 9 बजे अपने घर से जागरण में शामिल होने के लिए चले। वहीं लगभग एक घंटे बाद वापस आए। उसके पिता व भाई-भाभी करीब साढ़े 10-11 बजे वापस घर पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखा तो तीन अलमारियों के ताले टूटे व सामान बिखरा हुआ मिला। वहीं रात को अज्ञात चोर घर में घुसे और चोरी करके फरार हो गए। इसके बाद परिवार वालों ने वरूण को फोन पर सूचना दी। पता लगते ही वह भी घर पहुंचा। सामान चेक किया तो पाया कि उनके घर के स्टोर रूम में रखी दो अलमारियों में से 2 सोने की चेन, एक लॉकेट, एक जोड़ी बाली, एक चांदी का सिक्का व 1 लाख 75 हजार रुपए कैश मिले।

Exit mobile version