Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़ जेवरात, नकदी चुरा हुए फ़रार

रोहतक के सुभाष नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और सामान चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना पड़ोसी ने दी। जिसके बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के सुभाष नगर निवासी सुमित अरोड़ा ने सिविल लाइंस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। इसकी सूचना उनके पड़ोसी ने दी। सूचना मिलते ही वह अपने घर पहुंचे। जब वह घर आए तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस आने के बार घर के अंदर जाकर देखा। इस दौरान पाया कि सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं सामान चेक किया तो पता चला कि 10 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। जिसका करीब 3 लाख 80 हजार रुपए का सामान था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version