Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के बंद घर में चोरों ने मारी सेंध :शादी में गया था परिवार;छत के रास्ते से घुसे चोर नगदी और आभूषण ले हुए फ़रार

रोहतक में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। वारदात उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। चोर छत के रास्ते घुसकर सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

हुड्‌डा कॉम्पलेक्स के नजदीक हरीनगर निवासी अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बुआ की लड़की की शादी थी। जिस शादी में उनका पूरा परिवार शामिल होने के लिए गया था। वे अपने घर से 21 अप्रैल को चंडीगढ़ गए थे।

उन्होंने बताया कि शादी समरोह की समाप्ति के बाद पूरा परिवार 24 अप्रैल को घर पहुंचा। मेन गेट का ताला लगा हुआ था। जब वे गेट खोलकर अंदर गए तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। वहीं सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। जिससे चोरी का अंदेशा हुआ। यहां तक कि छत का दरवाजा भी खुला हुआ था। जब ऊपर देखने के लिए गया तो वहां भी कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि जब घर का सामान चेक किया तो पाया कि उनके यहां से 60 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, एक चांदी की अंगूठी, एक पर्स चोरी हुआ, जिसमें 900 रुपए व जरूरी दस्तावेज थे। सारा सामान चोरी करके चोर फरार हो गए। इससे पहले भी उनके घर चोरी हो चुकी है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version