रोहतक के कलानौर के वार्ड 9 के एक घर में शनिवार देर रात चोर घुस गए। इस दौरान वह छह लाख रुपए के आभूषण समेट ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कलानौर थाने में की है। पुलिस को दी शिकायत में जोगिंदर सिंह ने बताया वह परिवार के साथ कलानौर के वार्ड 9 में रहते हैं।

शनिवार रात को वह परिवार के साथ भिवानी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। इसी दौरान चोर ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसे चोर अपने साथ सोने-चांदी के करीब 6 लाख रुपए के जेवर समेट ले गए। पड़ोसियों से फोन पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। कलानौर थाना प्रभारी राजवीर सिंह के मुताबिक मामले में पीड़ित की दी गई शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!