Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 15 सेकंड में चोर चुरा गया स्कूटी: पूरी वारदात CCTV में कैद

रोहतक के संत नगर निवासी ऋषि ने आर्य नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनदहाड़े घर के बाहर से उनकी स्कूटी चोरी हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि 8 जून को दोपहर करीब 2 बजे उनकी स्कूटी बाहर गली में खड़ी थी और वह अंदर गए थे। इसी दौरान पीछे से कोई अज्ञात युवक स्कूटी चुराकर वहां से फरार हो गया।

ऋषि ने बताया कि यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके अनुसार आरोपी मात्र 15 सेकेंड में ही स्कूटी को चोरी करके फरार हो जाता है। सीसीटीवी में आरोपी आता दिखाई देता है। वह पहले स्कूटी पर बैठ जाता है। इसके बाद इधर-उधर देखता है। जब कोई दिखाई नहीं देता तो चंद सेकेंड में स्कूटी को चोरी करके ले जाता है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version