Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में इन बच्चों को मिलेगी 4 हजार रुपए महीना आर्थिक मदद, सरकार ने शुरू की ये खास योजना

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने मुश्किल परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए स्पॉन्साशिप योजना चलाई है। सीएम नायब सैनी के दिशा निर्देशों पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह योजना बाल कल्याण को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना उन बच्चों के लिए है, जो एकल अभिभावक यानि केवल अपनी मां के साथ रह रहे हैं या फिर जिनके माता पिता गंभीर बीमारी से ऐसे बच्चे जिन्हें बाल कल्याण समिति द्वारा “देखरेख एवं संरक्षण” की श्रेणी में रखा गया है। उन्हें भी इस योजना के तहत 4 हजार रुपए प्रति महीना की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

Exit mobile version