Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे आज रहेगा बिजली कट, मरम्मत के कार्य होंगे

रोहतक मे बिजली निगम ने शुक्रवार को अलग-अलग समय पर फीडरों से कट घोषित किया है। इसमें फीडरों पर मरम्मत कार्य करने का हवाला दिया है। इसमें ऑफिसर कॉलोनी फीडर से सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। काठ मंडी फीडर से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस समय के दौरान कमला नगर, वाटर वर्कर्स क्वार्टर, हुडा पार्क के सामने का एरिया, झज्जर रोड पर लाइट नहीं आएगी। माता गेट फीडर से सुबह 10 से 2 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। ​इस दौरान हनुमान कॉलोनी, खोखराकोट, तेज कॉलोनी, पाडा मोहल्ला में लाइट नहीं आएगी।

Exit mobile version