Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 3 फीडरों से आज आधे शहर में रहेगा बिजली का कट

रोहतक में अगर आपको शुक्रवार को बिजली से कुछ जरूरी काम करना है तो हालात जान लेना जरूरी है। क्योंकि बिजली निगम ने मरम्मत कार्य का हवाला देकर ​अलग-अलग समय के दौरान ​3 फीडरों से बिजली कट घोषित किया है। इसमें ढाई से 3 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसमें सुबह 7 से 10 तक 11 केवी फीडर रोहतक नंबर 1 फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

इस समय के दौरान महावीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, गोहाना रोड, गुरुनानकपुरा, मनदीप स्कूल के आसपास एरिया, दयानंद मठ के आसपास का एरिया, सिविल अस्पताल के आसपास के एरिया, सैनीपुरा में बिजली नहीं आएगी। 11 केवी गांधी नगर फीडर से सुबह 10 से लेकर 12:30 बजे तक सप्लाई नहीं होगी।

Exit mobile version