Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में अगले 3 दिन तेज बारिश होगी, मारकंडा का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक पहुंचा

हरियाणा में आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज के बाद से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और आगामी तीन दिनों तक झमाझम बारिश देखने को मिलेगी

 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। यानी इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

 3 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। बुधवार को इस्माइलाबाद के नैसी गांव के पास तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया।

Exit mobile version