हरियाणा में दिन-प्रतिदिन मौसम बदल रहा है। इस बीच लोगों को ठंड से राहत मिली है। इन दिनों मौसम भी साफ है, सुबह की शुरुआत धूप से हो रही है। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा। मंगलवार देर रात तक मौसम करवट लेगाय़ इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। 27 और 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

बताया जा रहा है कि हरियाणा में रविवार को सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरसा में सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यानी कि रविवार को सिरसा सबसे ठंडा रहा। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!