Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 11 से छाएंगे बादल:15 से बारिश के आसार, AQI में हो रहा सुधार; अभी रात-दिन का बढ़ रहा पारा, सिरसा सबसे गर्म

हरियाणा में बारिश नहीं होने के कारण रात और दिन के तापमान में लगाातार बढ़ोतरी हो रही है।रात का तापमान सामान्य से औसतन 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। 24 घंटे में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में यह सबसे कम 16.2 और रोहतक में सबसे अधिक 20.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सिरसा में सबसे अधिक 34.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि कल से सूबे में दो दिन तक बादल छाएंगे। इससे बाद 15 और 16 नवंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। सूबे के अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

तापमान बढ़ने से प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली है। शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI ) 301 से 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच ‘बहुत खराब’ श्रेणी में सिर्फ बहादुरगढ़ में रहा। यहां एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को 4 शहर इस श्रेणी में थे। वहीं, 14 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। 7 शहरों में एक्यूआई 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।

पलवल में यह सबसे कम 114 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम एक्यूआई की बात करें तो यह 16 शहरों में 300 से ऊपर पहुंचा। गुरुग्राम में सर्वाधिक 500 और बहादुरगढ़ में 406 तक गया।

Exit mobile version