Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज भी छाए रहेंगे बादल:19 जिलों में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं; हीटवेव-गर्मी से मिली बड़ी राहत

हरियाणा में पिछले 2 दिनों में हुए मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कई जिलों में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं।

बता दें कि बारिश और बादलवाई के कारण कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हुई हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में 37.5, हिसार में 41.2, करनाल में 32.8, नारनौल में 38.2, रोहतक में 40.1, भिवानी में 42.6, सिरसा में 43.8, चरखी-दादरी में 40.0, गुरुग्राम में 39.8, जींद में 36.7, कुरुक्षेत्र में 31.8, पलवल में 38.4, पंचकूला में 36.0, पानीपत में 34.9, रेवाड़ी में 40.9, सोनीपत में 35.4, यमुनानगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया है। इनमें अधिकांश जिलों में 5 से ज्यादा डिग्री की गिरावट हुई हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 जिलों में आंधी और बादलवाई का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगह बूंदाबांदी और बारिश के भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले करीब 28 दिनों से हरियाणा में चल रही हीटवेव से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हीटवेव के कारण हरियाणा में हालात खराब हो गए थे। बिजली की खपत कई गुणा बढ़ गई थी। लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया।

Exit mobile version