रोहतक शहर में रविवार को बिजली कट होंगे। जिसके तहत सुबह 10 से 11 बजे तक 11 केवी के 12 फीडर की बिजली और 33 केवी लाइन की बिजली सप्लाई 11 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी। 19 जनवरी को पीटीड्ब्ल्यू एमटीसी के लिए 33 केवी आईडीसी-1 सब स्टेशन पर होगा। मुख्य आइसोलेटर पर हॉट क्लैंप बदला जाएगा।

जिसके कारण 11 केवी के 12 फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11 बजे तब बंद रहेगी। जिसके चलते 11 केवी आईडीसी नंबर-2, 11 केवी आईडीसी नंबर-3, 11 केवी आईडीसी नंबर-5, 11 केवी हिसार रोड, 11 केवी पी.डास, 11 केवी पंचरत्न, 11 केवी एके ऑटोमेटिक, 11 केवी जैन आईपी, 11 केवी सिंगला स्क्रू, 11 केवी शास्त्री नगर, 11 केवी सैनिक कॉलोनी, 11 केवी श्याम कॉलोनी के फीडर बंद रहेंगे।

रोहतक बिजली निगम डिविजन नंबर-1 के एसडीओ ने कहा कि 19 जनवरी (रविवार) को 33 केवी लाइन की मरम्मत की जाएगी। जिसके चलते 33 केवी लोटो, कोका-कोला और अमूल की सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं मरम्मत कार्य होने के बाद सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!