Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रेलवे ट्रैक पर 2 युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी नहीं हुई शिनाख्त, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस, दो दिन में दूसरी घटना

रोहतक में दो लोग ट्रेन की चपेट में आने के कारण दोनों की हुई मौत , लेकिन अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह आत्महत्या है या हादसा है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

पहले मामले में रोहतक के भिवानी लाइन पर 3 का 4 किलोमीटर पर एक लावारिस शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी उम्र करीब 28-30 साल प्रतीत हो रही है। रात को किसी रेल की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मृतक की जेब से दो रेलवे टिकट मिली हैं। एक 28 फरवरी की है, जो रोहतक से बलिया की है और दूसरी टिकट 2 मार्च की, जो ग्वालियर से नई दिल्ली की है।GRP के जांच अधिकारी SI बलवान सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में रखवाया है। मृतक हरे रंग की जैकेट व हल्के हरे रंग की कमीज, पूरी बाजू की गर्म बनियान पहने हुए है। साथ ही नीले रंग की पेंट व ब्राउन रंग के जूते पहने हुए है।

दूसरे मामले में 5 मार्च को एक व्यक्ति का शव प्लेटफार्म नंबर 2 पर पड़ा हुआ मिला। जिसकी उम्र करीब 50-55 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस जांच के अनुसार किसी रेलगाड़ी से आत्महत्या की है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस आसपास के एरिया व पुलिस थानों से भी संपर्क कर रही है।जांच अधिकारी SI बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में AK लिखा हुआ है। वहीं बाएं साइड में आंख पर मस्सा है। गले में आफ बाजू की टी-शर्ट व काले रंग की लोअर पहने हुए है। हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

Exit mobile version