Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में दिवाली से पहले घर में पसरा मातम:सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के पिता की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

करनाल में सड़क हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति काम से घर लौट रहा था। मृतक के दो बच्चे थे, दोनों के पिता की मौत हो गई। परिवार गमगीन है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान करनाल के विकास कॉलोनी निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता अशोक ने बताया कि उनका बेटा मीरा घाटी के पास काम करता था। 26 अक्टूबर को वह काम पर गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। ताऊ देवी लाल चौक के पास कार शोरूम के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अशोक ने बताया कि मृतक के दो बच्चे है। जिसमें एक लड़का है और एक लड़की है। दोनों बच्चे छोटे है। दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी गुलविंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा, ताकि आरोपी वाहन चालक तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version