Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस महकमें में मचा हड़कंप ,इफको चौक के पास झाड़ियों में सूटकेस में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

गुरुग्राम में ऑटो चालक ने इफको चौक के पास झाड़ियों में सूटकेस में लाश होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो नग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था, जिसे देखकर पुलिस दंग रह गई। युवती की रेप के बाद हत्या करने की आशंका लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

बता दें कि सोमवार दोपहर बाद एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि वह इफ़को चौक पर मौजूद था और   वहां सड़क किनारे उगी झाड़ियों में शौच करने के लिए गया था। इस दौरान झाड़ियों के पास रखी सूटकेस से काफी  दुर्गन्ध आने लगी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है कि इस वारदात को अंजाम किसने दिया है। थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Exit mobile version