Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में छात्राओं की गुमनाम चिट्‌ठी से हड़कंप:लिखा- एक मैम सर से गंदी-गंदी बात करती है, दूसरी छोटे कपड़े पहनकर आती है

हरियाणा के रोहतक में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की गुमनाम चिट्ठी सामने आई है। चिट्‌ठी में छात्राओं ने मैडम पर पुरुष टीचरों से फोन का स्पीकर ऑन कर गंदी बातें करने के आरोप लगाए हैं।

छात्राओं ने आगे लिखा कि दूसरी टीचर स्कूल में छोटे कपड़े पहनकर आती है। दोनों टीचरों की हरकत से स्कूल का माहौल बिगड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने 3 प्रिंसिपल की कमेटी गठित कर दी है।

छात्राओं ने चिट्‌ठी में नाम लिखे बिना शिकायत DC को सौंपी है। DC ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

छात्राओं की गुमनाम चिट्‌ठी की अहम बातें…

1. दूसरे स्कूल के पुरुष टीचर से गंदी बातें करतीं 

2. एक टीचर छोटे कपड़े पहनकर स्कूल में आती 

3. टीचरों के ट्रांसफर की मांग

4. नाम लिखते तो स्कूल से निकाल देते

BEO बोलीं- 3 प्रिंसिपल की कमेटी बनाई
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) सरिता खनगवाल ने कहा कि 4 जनवरी को उनके पास चिट्‌ठी आई थी। उन्होंने 3 प्रिंसिपल (2 महिला एवं एक पुरुष प्रिंसिपल) की कमेटी बना दी थी। कमेटी ने स्कूल स्टाफ और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) से बातचीत की। अभी तक की जांच में टीचरों पर लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं।

BEO ने आगे कहा कि जहां तक छोटे कपड़े पहनने की बात है तो टीचर हमेशा सभ्य कपड़े पहनकर ही स्कूल आती है। दूसरे स्कूलों के पुरुष टीचरों से कॉल करने का मामला अभी तक की जांच में सामने नहीं आया है। स्कूल प्रिंसिपल से भी लिखित में मांगा है।

BEO ने कहा कि इस तरह की बिना नाम लिखी शिकायतें पहले भी कई बार आ चुकी है। उनके पास आज तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है और प्रिंसिपल को भी नहीं दी गई है। यह स्कूल व स्टाफ को बदनाम करने की साजिश हो सकती है। अभी स्कूल में छुट्टियां चल रही है। इसके कारण बच्चों से पूछताछ नहीं हो पाई है।

हालांकि स्टाफ ने फोन पर बच्चों से बातचीत की है। उसमें बच्चों ने आरोपी से नकार दिया। 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे और बच्चे स्कूल आएंगे। उसके बाद बच्चों से पूछताछ करके मामले के आगे जांच की जाएगी।

Exit mobile version