रेवाड़ी में झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष पुलिसकर्मियों के सामने ही आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से खूब लात-घूंसे चले और गालीगलौच के साथ पथराव भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मी पूरी तरह बेबस दिखाई दिए। एक युवक लाठी लेकर वार करता हुआ भी दिखाई दिया। दोनों पक्षों की तरफ से गांव भाड़ावास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव राजगढ़ में उदयबीर और जगदीश के परिवार के बीच काफी समय से एक बीगा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के नाम जमीन है तो दूसरे पक्ष का 40 साल से कब्जा है। आरोप है कि मंगलवार की शाम एक पक्ष इसी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अभी पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर समझाने की कोशिश में जुटी हुई थी कि दोनों पक्षों के कुछ युवक आपस में उलझ गए। कुछ देर में ही बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से खूब लात-घुंसे चले। पास में ही पड़े पत्थर फैंके गए। 

वहीं इस दौरान पुलिसकर्मी वहां दोनों पक्षों को छुड़ाने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन पुलिस के सामने ही एक युवक लाठी लेकर दूसरे पर वार करने पहुंच गया। काफी देर हंगामा होने पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!