Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आज डॉक्टरों की 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक रही: आपातकालीन सेवाएं रही चालू ,मांगें पूरी न होने पर 25 जुलाई से हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर पूर्ण रूप से करेंगे हड़ताल

रोहतक में डॉक्टरों द्वारा सुबह 11 बजे के बाद मरीजों को देखा गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि मांग पूरी न होने के कारण हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। जिसमें सभी डॉक्टर दो घंटे तक ओपीडी के मरीजों को नही देखा

अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो 25 जुलाई से हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर पूर्ण रूप से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। जिसमें डॉक्टरों द्वारा ओपीडी, इमरजेंसी, पोस्टमार्टम जैसे सभी कार्यक्रमों का काम बंद रखा जाएगा।

Exit mobile version