Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में फिर गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, IMD ने 13 जिलों में जारी किया अलर्ट

हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज सूबे के सभी जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। जबकि 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी। अब तक हरियाणा प्रदेश की औसतन बारिश 212 मिमी दर्ज की गई। जबकि सामान्यतः 191.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जो प्रदेश में 11 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। इस बार मानसून हरियाणा पर बहुत मेहरबान रहा। 

बता दें कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में हल्की बारिश होगी। वीरवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में मध्यम बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। सूबे में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

Exit mobile version