Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“कष्ट तो है, घबराहट भी है…”  प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों के लिए भेजा भावुक संदेश

“कष्ट तो है, आज के डेट में प्रेमानंद जी महाराज को कौन नहीं जानता। वह एक आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं। वे अपने उपदेशों और जीवन दृष्टि के लिए प्रसिद्ध हैं, जो लोगों को साधना, भक्ति और सरल जीवन की राह दिखाते हैं। हालांकि इन दिनाें उनकी सेहत कुछ खास ठीक नहीं है, जिसके चलते उनकी पदयात्रा भी रोक दी गई। भक्तों को महाराज की चिंता सता रही है, अब कुछ देर पहले उनकी हेल्थ से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। भी है…”  प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों के लिए भेजा भावुक संदे

प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की वजह से अनिश्चित समय के लिए उनकी पदयात्रा को रोक दिया गया है। आश्रम की ओर से जारी सूचना से भक्तों से अपील किया गया है कि दर्शन के लिए महाराज जी का मार्ग पर प्रतीक्षा नहीं करें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराज ने खुद अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताते हुए कहा- ‘कष्ट तो है, घबराहट भी है, लेकिन बहुत कृपा है। हम बहुत अच्छे हैं। आप सब प्रसन्न रहिए, जल्दी ही मिलेंगे।’ 

इस संदेश के मिलने के बाद भक्तों ने कुछ राहत भरी सांस ली है। इसी बीच उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम bhajanmarg_official पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें महाराज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने दर्द में हैं। वीडियो में उनकी आंखें सूजी हुई और चेहरा एक दम सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। उनकी आवाज भी कंपकंपा रही है, जिसे देख भक्त काफी मायूस हो गए और उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

प्रेमानंद जी महाराज का मुख्य संदेश है कि भक्ति और सेवा जीवन का सर्वोत्तम मार्ग हैं। वे कहते है कि ईश्वर की भक्ति के बिना जीवन अधूरा है। वह लोगों को सच्चाई, करूणा, और सहनशीलता की शिक्षा देते हैं।  दोनों किडनी खराब हाेने के चलते महाराज जी को पांच दिन बाद डायलिसिस करवाना पड़ता है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनका डायलिसिस रोजाना किया जा रहा है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।

Exit mobile version