Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा की सब्जी मंडियों में आज रही हड़ताल, कल से खुलेंगे मंडियां, पंचकुला में आढ़तियों को सरकार ने 15 फरवरी तक नोटिफिकेशन कैंसिल और मार्केट फीस में राहत देने का दिया आश्वासन

रोहतक सब्जी मंडी के आढ़तियों ने मंडी में हड़ताल कर नोटिफिकेशन का विरोध जताया,मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा ने बताया कि 1 दिसंबर को सरकार की तरफ से सब्जी मंडियों में बिकने वाले फल और सब्जी पर मार्केट फीस को लेकर एकमुश्त एडवांस में कर लगाने का नोटिफिकेशन आया है जिसका पूरे प्रदेश के आढ़ती विरोध कर रहे हैं। इस नोटिफिकेशन में बहुत सारी कॉम्प्लिकेशंस और त्रुटियां हैं और यह फैसला व्यापारियों के हित में भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं और कुछ लोग सरकार की गुड बुक्स में रहकर मंडियों के व्यापार को खराब करने पर उतारू है। आढ़ती तो किसानों और अंतिम उपभोक्ता के बीच की कड़ी है, हम लोग ग्राहक से 2% टैक्स लेकर प्रति सप्ताह सरकार को देते हैं तो बिना कुछ बेचे किस प्रकार से टैक्स भर सकते हैं।

मंडी महासचिव साहिल मग्गू ने बताया कि हमारे देश के बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जैसे कि यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश और कहीं पर यह मार्केट फीस 50 पैसे है कहीं 75 पैसे। लेकिन पूरे देश में ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जहां पर फल या सब्जी बेचने से पहले मार्केट फीस भरवा ली जाती हो।
साहिल ने बताया कि आज हरियाणा के आढ़तियों का एक डेलिगेशन पंचकूला आला अधिकारियों से मिलने गया है और देर शाम इस बात पर सहमति बनी कि अब .5% मार्किट फीस और .5% HRDF लिया जाएगा। ज्ञात रहे इससे पहले 2020 में 1% मार्केट फीस और 1% HRDF लगाया गया था लेकिन दिसंबर में आए नोटिफिकेशन में एकमुश्त और एडवांस में भरने को कहा गया था जिसका पूरे हरियाणा में विरोध हो रहा था। 15 फरवरी तक एकमुश्त एडवांस में मार्केट फीस भरने वाले नोटिफिकेशन को कैंसिल करके नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा
इस मौके पर सोनू छाबड़ा, साहिल मग्गू, रामेश्वर सैनी, राजकुमार मग्गू, विक्की ढुल, रिंकू सैनी, गौरव चौधरी, धर्मेंद्र सैनी, बंटी कत्याल, मोहित, शुभम्, हरजेश, गुलशन, सन्नी डंग समेत सभी आढ़ती और रिटेलर मौजूद थे।

Exit mobile version