Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में BJP लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट पर पेंच फंसा:CM खट्‌टर ने नाम सौंप दिए थे; घोषणा न होने के पीछे 2 वजहें

हरियाणा में भाजपा के सभी 10 सीटों पर जीत के दावे के बावजूद पहली लिस्ट में नाम नहीं आ सका। सूत्रों के मुताबिक 2 बड़ी वजहों से लिस्ट पर पेंच फंसा हुआ है।

पहली भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में लोकसभा प्रत्याशी के नामों पर चर्चा के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की कोर कमेटी नामों पर मंथन करेगी। इसके लिए 6 मार्च को एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

दूसरी बड़ी वजह बताई जा रही है कि प्रदेश में सत्ता की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक केंद्रीय नेतृत्व ने कोई फैसला नहीं किया है।

Exit mobile version